दिशा की बैठक में हरिहरगंज की समस्याएं उठीं, नगर पंचायत अध्यक्ष शीला कुमारी ने रखा पक्ष
पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता
दिशा की बैठक में हरिहरगंज की समस्याओं को रखा
नगर पंचायत अध्यक्ष शीला कुमारी ने जनहित के मुद्दों को समिति के समक्ष उठाया
हरिहरगंज। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में हरिहरगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष शीला कुमारी शामिल हुईं। बैठक की अध्यक्षता पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने की।
बैठक के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष शीला कुमारी ने हरिहरगंज नगर पंचायत की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को समिति के समक्ष रखा। उन्होंने हरिहरगंज के विकास को गति देने तथा नगरवासियों से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के स्तर से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया। जिन समस्याओं को उन्होंने अवगत कराया उनमें …………………………………. शामिल हैं।
दिशा की बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पलामू उपायुक्त दिलीप सिंह शेखावत, डीएफओ सत्यम कुमार, चतरा-पलामू क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के विधायक, पलामू जिले के विभिन्न नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष शीला कुमारी की दिशा की बैठक में सक्रिय भागीदारी से हरिहरगंज की स्थानीय समस्याओं को जिला स्तर की महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुखता से रखने का अवसर मिला।

