डायन-बिसाही के आरोप में 65 वर्षीय सीता राम की हत्या मामले में आरोपी किरण देवी गिरफ्तार, भेजी गई जेल
सीता राम हत्या के आरोपी किरण देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
नौडीहा बाजार/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार (पलामू) नौडीहा बाजार थाना में डायन प्रथा निषेध एक्ट एवं ओझा गुणी बोल कर हत्या के अंजाम देने वाले के आरोपी किरण देवी पति लवकुश राम अपने भाई विवेक कुमार को इलाज के क्रम में उनकी रांची रिम्स अस्पताल में मौत हो गई थी। अपने भाई के मौत से आक्रोशित होकर अपने गांव के निवासी सीता राम को तेज धारेदार हत्या से घटना की अंजाम दी गई
नौडीहा बाजार पुलिस ने बुधवार को किरण देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरास्त में भेज दी गई। बता दें कि नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के मंगराड़िह निवासी 65 वर्षीय सीता राम को ओझा गुणी बोल कर हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने लगातार इस घटना से संबंधित खिलाफ नामजद नौ आरोपियों के विरुद्ध नौडीहा बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया था। ऐसी घटना की वारदात देने वाले आरोपी को लगातार आरोपी के छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंध विश्वास में लीन होकर सीता राम को मौत की घाट उतार दी गई। ऐसे घटना की अंजाम देने वाले को किसी भी अपराधी को नहीं बक्से जायेगें। थाना प्रभारी नीरज कुमार ने ग्रामीणों से आग्रह किया है कि अंध विश्वास को रोकथाम बहुत जरूरी है।

