डंडा प्रखंड के शिव मंदिर के सामने अशोक चौधरी के आवास एआइएमआइएम की बैठक आयोजित की गई।

0
270894d7-ffef-4210-99cd-3efc787892f5

गढ़वा: डंडा प्रखंड के शिव मंदिर के सामने अशोक चौधरी के आवास एआइएमआइएम की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डंडा प्रखंड के भीखही पंचायत vi अध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से रमेश चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया। जबकि बिंदु चौधरी को महासचिव बनाया गया। चयनित लोगों को पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी डॉ एम एन खान ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही कहा कि इन लोगों को अध्यक्ष और महासचिव बनने से पार्टी को एक नई ऊर्जा मिलेगी। इस अवसर पर
जिला संरक्षक अब्दुल सकुर अंसारी, जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी, जिला सचिव अशोक चौधरी, गढ़वा प्रखंड सोशल मीडिया प्रभारी दाऊद इब्राहिम, फैज किंग आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर एआइएमआइएम के नीति और सिद्धांत को प्रभावित होकर कई लोगों ने एआइएमआइएम का दामन थामा। इस दौरान एआइएमआइएम की सदस्यता ग्रहण करने वालों में
गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के रामधनी चौधरी, राम गहन चौधरी, सुरेश चौधरी, श्याम सुंदर चौधरी, लालू कुमार, राजेश्वर चौधरी, हरेंद्र चौधरी, सोहर चौधरी, सुमित्रा देवी, सविता देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, विमली देवी, संगीता देवी, सुधा देवी, सुषमा देवी, कामेश्वर चौधरी, अमित चौधरी आदि के नाम शामिल है। मौके पर एआइएमआइएम के पलामू प्रमंडल प्रभारी सह गढ़वा रंका विधान सभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि एआइएमआइएम से लोग लगातार जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआइएमआइएम के नीति और सिद्धांतो से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। जिसका नतीजा है कि काफी संख्या में लोग एआइएमआइएम से जुड़ रहे हैं। डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि लोगों को अब लगने लगा है कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास एआईएमआईएम ही कर सकता है। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि अभी तक सिर्फ लोगों को छलने का काम किया है।विकास के नाम पर सिर्फ ढोल पीटा गया है।लेकिन विकास नहीं किया गया है। लोगों ने कहा कि इस बार गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन होना तय है।इस बार गढ़वा विधान सभा क्षेत्र से एआईएआईएम का ही परचम लहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *