डाल्टनगंज में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों और झांकियों से गूंजा शहर
माता रानी के जयकारे व भजनों से झुमते हुए माता रानी के भक्तों ने निकाली शोभायात्रा।श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के तत्वावधान में रविवार को आयोजित शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्थानीय जेलहाता जेल गेट के नजदीक नवयुवक संघ से निकाले गए शोभायात्रा में संघ के सदस्यों के द्वारा श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के के केन्द्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीयों व सदस्यों का पगड़ी पोशी व माता रानी के चुनरी से स्वागत किया गया।गाजे बाजे के साथ निकले शोभायात्रा में महिलाओं ने तलवार लेकर शोभायात्रा का नेतृत्व किया।वहीं माता रानी के स्वरुप में चल रहे बच्चियों का स्वरुप शोभायात्रा का सबसे आकर्षक झांकी था।जेलहाता से निकलकर डाॅ राजेन्द्र प्रसाद चौक से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक,कनीराम चौक,पंचमुहान चौक,जिला स्कूल चौक होते हुए बंगीय दुर्गा बाड़ी में पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी माता रानी के प्रति उनकी भक्ति और श्रद्धा को परिलक्षित कर रहा था। शोभायात्रा में श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के संरक्षक अविनाश देव,उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,बीएम पाण्डेय,सतीश तिवारी, रमेश शुक्ला,हरीशंकर सिंह,संजय दत्तराज,संदीप दास विकास कुमार,आकाश कुमार,रुपा सिंह,मंजुलता दूबे,मंजू गुप्ता,लीलावती देवी,धीरेन्द्र पाण्डेय,सोमेश सिंह,दीपू चौरसिया,शर्मीला सुम्मी, साहेब सिंह नामधारी,बृजेश शुक्ला,संजू शुक्ला,कमल गुप्ता, अनील दूबे,टुनटुन तिवारी व बिल्लू तिवारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। शोभायात्रा के प्रारंभ में शहर के प्रख्यात कलाकार राम श्याम के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

