डाल्टनगंज में मारवाड़ी युवा मंच का तीन दिवसीय कृत्रिम अंग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

मारवाड़ी युवा मंच, डाल्टनगंज शाखा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस सेवा शिविर में डाल्टनगंज सहित दूर-दराज के गांवों एवं शहरों से सैकड़ों जरूरतमंद लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से अब तकलगभग 138 दिव्यांगजन लाभान्वित हुए।

शिविर के अंतर्गत जरूरतमंदों को कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ, कैलीपर, कान की मशीन, बैसाखी आदि सहायक उपकरण नि:शुल्क प्रदान किए गए। साथ ही मंच की ओर से कंबल एवं जैकेट का भी वितरण किया गया, जिससे ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

समापन समारोह को और अधिक ऊर्जा एवं गरिमा प्रदान करने हेतु मंच के प्रांतीय अध्यक्ष श्री विशाल पाड़िया, प्रांतीय महामंत्री श्री दीपक गोयनका, मंडल-2 उपाध्यक्ष श्री सुमित अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से श्री रतन अग्रवाल एवं श्री रितेश पटवारी जी की विशेष उपस्थिति रही।

अतिथियों ने मंच द्वारा किए जा रहे इस मानवीय सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। मंच के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

अध्यक्षक संदीप केजरीवाल
सचिव सौरभ सराफ
कोषाध्यक्ष निशांत सिंघानिया