CRPF आईजी साकेत सिंह समेत 4 अधिकारी पहुंचे पलामू, घायल जवान से ली पूरी जानकारी
पलामू, घायल जवान से ली पूरी जानकारी
पलामू :पलामू के मनातू में बीते रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना के बाद में सीआरपीएफ आईजी साकेत सिंह , आईजी अभियान माइकल राज , आईजी अनूप बिरथरे और एसपी अभियान अमित रेणु पलामू पहुंचे। अस्पताल में घायल जवान से पूरी घटना को लेकर जानकारी ली है , मालूम हो की देर रात में पुलिस और टीएसपीसी के रीजनल कमांडर दस्ता के साथ मुठभेड़ हुआ था। यह कार्रवाई देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ था इस घटना में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हो गये थे, जबकि 1 जवान घायल भी है। फिललाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है देर रात से पलामू एसपी रिष्मा रमेशन पूरे मामले में नजर बनाये हुये है। अस्पताल में पहुंच कर घायल जवान का हालचाल लिया और डॉक्टरों की टीम को बेहतर इलाज करने का निर्देश दिया है। शहीद जवानों में जिला पुलिस बल के जवान संतन मेहता और जवान सुनील राम शामिल है जंगल में अभी भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

