छतरपुर चिल्हो खुर्द शिक्षक हत्याकांड का खुलासा एक गिरफ्तार।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

उधार के 25 हजार रुपये और ब्याज को लेकर हुए विवाद ने एक शिक्षक की जान ले ली। पलामू पुलिस ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द निवासी शिक्षक उदय सिंह हत्याकांड का सफल उद्भेदन करते हुए आरोपी सुरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पारा शिक्षक थे और आपस में अच्छे परिचित थे। करीब छह माह पहले लिए गए उधार के रुपये को लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करते हुए बताया कि पुराने विवाद और कथित अपमान से आहत होकर उसने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन, घटना के समय पहने गए कपड़े और हत्या में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद कर ली है