रविंद्र राम को मिला नया दायित्व, सिमरिया विधानसभा के प्रभारी बनाए गए
महुआडांड़ (लातेहार): झारखंड कांग्रेस प्रदेश कमेटी के विस्तार के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रविंद्र राम को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 13/2026 के अनुसार रविंद्र राम को चतरा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले उन्हें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी दी जा चुकी है। प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी नियुक्त किए हैं। इसी क्रम में रविंद्र राम को सिमरिया विधानसभा में जनसंपर्क अभियान और संगठन विस्तार का दायित्व सौंपा गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। रविंद्र राम को विधायक रामचंद्र सिंह का करीबी एवं पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनकी नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक रामचंद्र सिंह, झारखंड प्रदेश प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, कांग्रेस प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती कांता एक्का, कांग्रेस जिला महासचिव रामनरेश ठाकुर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भानु प्रसाद, कांग्रेस जिला महासचिव किशोर तिर्की, कांग्रेस जिला सचिव अजय प्रसाद, जिला सचिव कोमल किंडो, कांग्रेस जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री कामेश्वर यादव, बरवाडीह विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटु, लातेहार विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, मनिका प्रखण्ड अध्यक्ष दरोगी यादव, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित बरुआ, कांग्रेस जिला सेवादल अध्यक्ष बृंद बिहारी यादव, कांग्रेस जिला महासचिव सुषमा कुजुर, जिला महासचिव निर्मला कुजूर, माननीय विधायक पुत्र सह प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अभय मिंज, मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कांग्रेस नेता रानु खान, कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, बसारत अली, रिंकु खान, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, युवा कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष पप्पु ख़ान, युवा कांग्रेस स्पोर्ट्स प्रभारी शहीद अख्तर, सचिव तनवीर आजाद, युवा कांग्रेस प्रखण्ड महासचिव राजा गुप्ता, युवा कांग्रेस प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुबोध खलखो, सद्दाम उर्फ शेरु, सद्दाम खान समेत अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
सभी ने विश्वास जताया कि रविंद्र राम अपने अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के बल पर कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

