छिपादोहर स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में युवक गंभीर रूप से घायल
बरवाडीह के छिपादोहर रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 249/10 के पास गुरुवार को एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान केड़ निवासी रिकेश के रूप में की गई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक का एक हाथ और एक पैर कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरवाडीह लाया गया।सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए। उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर (डाल्टेनगंज) मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बरवाडीह से रिपोर्ट अर्चना कुमारी।

