बरवाडीह के जितेंद्र सिंह बने सेना के जवान, गांव में हुआ भव्य सम्मान
बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत अमडीहा गांव के स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह के भारतीय सेना में चयनित होने तथा हैदराबाद से प्रशिक्षण पूरा कर ,घर लौटने पर उनका सम्मान किया गया।जो विधायक रामचंद्र सिंह के निर्देश पर यूवा कांग्रेस के प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह उनके आवास पहुंचे और जितेंद्र सिंह के साथ उनके माता-पिता को भी सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विजय बहादुर सिंह ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है कि यहां के युवा देश सेवा के लिए आगे बढ़ रहे हैं और भारतीय सेना समेत विभिन्न सुरक्षा बलों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें हैं। उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह जैसे युवा आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, और उनके कार्यों से अन्य युवाओं को भी देशभक्ति एवं सेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।वहीं, सेना के जवान जितेंद्र सिंह ने बताया कि हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उनकी पहली पदस्थापना पश्चिम बंगाल में हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में शामिल होकर भारत माता की सेवा करने का अवसर मिलना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि और सौभाग्य है।इस दौरान परिजनों एवं ग्रामीणों ने भी जितेंद्र सिंह को बधाई देते हुए। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

