छापेमारी कर 1 किवंटल जावा महुआ केतार पुलिस ने किया नष्ट
छापेमारी कर 1 किवंटल जावा महुआ केतार पुलिस ने किया नष्ट
केतार थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब निर्माण व बिक्री के विरुद्ध केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने दासीपुर गांव में छापेमारी कर 1 किवंटल जांवा महुआ और शराब बनाने की उपकरण को बरामद किया। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने बताया की शराब बनाने वाले की अब खैर नहीं है ।केतार पुलिस अवैध शराब बनाने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। थाना प्रभारी ने बताया की केतार में अवैध करने वाले को लेकर गस्ती दल थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पर निरंतर पैनी नजर रखी जाएगी
