चैनपुर को पार्क युक्त छठ घाट का तोहफा .. अरुणा शंकर

0
8930ded5-f647-409d-a0fa-8a2f18b79d15

चैनपुर को पार्क युक्त छठ घाट का तोहफा .. अरुणा शंकर

चैनपुर- नेउरा पथ नहीं बना तो होगा आंदोलन l

प्रथम महापौर अरुणा शंकर ने आज चैनपुर सूर्य मंदिर तालाब का निरीक्षण करते हुए खुशी जाहिर की और कहीं पिछले छठ में मैंने चैनपुर सूर्य मंदिर तालाब प्रांगण में छठ सामग्री वितरण करते हुए चैनपुर की माता, बहनों , भाइयों एवं बुजुर्गों से वादा कि थी जल्द चैनपुर सूर्य मंदिर तालाब का जीनौरधार करते हुए शहर के गांधी उद्यान के तर्ज पर सजाया जाएगा और छठ व्रतियो के लिए सुविधा युक्त घाट बनाया जाएगा जो सपना कल से काम प्रारंभ कर पूरा होने जा रहा l प्रथम महापौर ने कहा मैंने अपने कार्यकाल में ही पूरे शहर के 6 तालाब जिसमें गोरियाही तालाब, शहीद भगत सिंह तालाब ,शामदा अहरा तालाब, किशन साव तालाब, एवं 2 तालाब चैनपुर का जिसमें सूर्य मंदिर तालाब प्रमुख है सबों का डिजाइन बनबातें हुए फंड भी उपलब्ध करा दि थी लेकिन तकनीकी स्वीकृति में विलम होने के कारण थोड़ी देर हो गई पर मुझे खुशी है कल से सभी तालाबों का काम शुरू हो रहा l प्रथम महापौर ने कहा भले में अभी पद पर नहीं लेकिन मेरे कार्यकाल की हर एक योजना जो शहर के लिए माइलस्टोन है का निगरानी मैं खुद करूंगी ताकि कोयल रिवर फ्रंट, गांधी उद्यान ,चौक चौराहे ,नवनिर्मित टैक्सी स्टैंड, सुव्यवस्थित राजा हरिश्चंद्र घाट और मोहल्ले में बने बच्चों के लिए मल्टीप्ल स्टेशन की तरह मेरे कार्यकाल का बना एक-एक योजना को याद किया जा सके l प्रथम महापौर ने कहा शहर के इन 6 तालाबों का गहरीकरण के साथ ,टहलने के लिए ट्रैक, बुजुर्गों को बैठने के लिए बेंच, लाइट और गार्डन भी होगा जहां लोग सुकून से समय बिता सकेंगे l प्रथम महापौर ने दुख जाहिर करते हुए कहा कई बार प्रयास के बाद भी चैनपुर थाना से नेउरा तक का रोड नहीं बना दुखद है मैं एक बार फिर उपायुक्त पलामू से मिलकर इस रोड को तत्काल बनाने का अनुरोध करूंगी नहीं तो होगा आंदोलन l उस रोड के वजह से जहां सैकड़ो भारी गाड़ियां पत्थर लेकर आते जाते डस्ट उड़ता है हमारे दुकानदार भाई बीमार पड़ रहे हैं बरसात में कितनी तीन पहिया वाहन पलट जाती जिसे कोई संज्ञान लेने वाला नहीं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *