डाल्टनगंज ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को रहेगा बंद, स्थान परिवर्तन की तैयारी

ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक की सुविधाएं स्थान परिवर्तन के कारण दो दिन स्थगित रहेंगी   :  कर्नल मनोज कुमार शुक्ला।

          आज पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाला पूर्व सैनिक अंशदायी योजना (ई सी एच एस) के अंतर्गत स्थापित पॉलीक्लिनिक,  डाल्टनगंज में लाभार्थियों के साथ मासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में बताया गया कि आगामी 30 नवम्बर और 01 दिसंबर 2026 को पॉलीक्लिनिक की सुविधाएं स्थान परिवर्तन के कारण बंद रहेगी।  लेकिन,  आपातकालीन स्थिति में लाभार्थी पॉलीक्लिनिक से संपर्क कर सकते हैं।

          बैठक के प्रारंभ में दो मिनट का मौन रखकर पूर्व सैनिक ब्रजेश कुमार शुक्ला के दिवंगत पुत्र के लिए एक शोक सभा की गई और दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई।  कर्नल शुक्ला ने सभी लाभार्थियों को बताया कि जीवन बहुत अनमोल है, इसलिए आप स्वयं और अपने परिजनों को ट्रैफिक संबंधी सभी प्रावधान को पालन करने के लिए प्रेरित करें। 

     आगे बताया गया कि अभी फंड नहीं होने के कारण कुछ दिनों के लिए ए एल सी दवाइयां उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।   नॉन अवेलेबिलिटी सर्टिफिकेट पूर्ववत जारी होती रहेगी।   आपातकालीन स्थिति में किसी भी अस्पताल से इलाज करवाया जा सकता है।लेकिन,  क्लेम के लिए डॉक्टर के द्वार प्रदत्त आपातकालीन प्रमाण पत्र और सारे आवश्यक पेपर जमा करना होगा।   ध्यान रहे,  अगर एमरजैंसी ट्रीटमेंट कहीं भी कराई जा रही है,  तो इस बारे में पॉलीक्लिनिक को 48 घंटे के अंदर सूचित करना अनिवार्य होगा।  

    आश्रितों का एनुअल वैलिडेशन के लिए इनकम सार्टिफिकेट या फार्म 26AS जमा करना होगा।  70 साल से ज्यादा उम्र के लाभार्थी को ए एल सी दवाइयां बाय पोस्ट घर पर उपलब्ध कराने का प्रावधान है।   क्लेम स्वीकार करने के लिए बैंक का डिटेल क्लियर होना चाहिए।  किसी भी तरह के समस्या आने पर लाभार्थी पॉलीक्लिनिक के डॉक्टर या स्टाफ के साथ वाद विवाद न कर के ओ आई सी से संपर्क कर सकते हैं।  बैठक के अंत में लाभार्थियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया और समाधान बताया गया।

        आज के बैठक में ओ आई सी कर्नल मनोज कुमार शुक्ला,  डॉक्टर हर्ष भूषण शरण पांडेय,  डॉक्टर शिप्रा प्रियदर्शिनी,  स्टाफ संजय कुमार, अभिनव कुमार, रामबदन,  सरिता और लाभार्थियों में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पलामू जिला अध्यक्ष दामोदर मिश्र,  उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी,  कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा,  मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार चौबे, दिनेश कुमार गुप्ता,  डी के पांडेय,  सी एस तिवारी,
ए तिवारी,  डी एन दुबे,  अशोक कुमार दुबे,  ओम प्रकाश दुबे सहित अनेकों लाभार्थियों की सहभागिता रही।