चाचा के घर से 15 तोला सोना चुराकर खरीदी थार, पूजा में चाचा को ही बुलाया; युवक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 19 साल के युवक ने पहले अपने ही चाचा के घर से 15 तोला सोना चुराया और उसे 10 लाख रुपये में बेचकर थार खरीद ली। लेकिन हैरानी की बात ये है कि उसने नई गाड़ी की पूजा में चाचा को भी बुलाया। चोरी का खुलासा तब हुआ, जब चाचा उमेश थार की पूजा में जाने के लिए तैयार हो रहे थे और तिजोरी में रखे उनके व उनकी पत्नी के गहने गायब मिले। पुलिस ने युवक और चोरी का सोना खरीदने में मदद करने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है।