चाणक्य पब्लिक स्कूल में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
चाणक्य पब्लिक स्कूल में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
गिरिडीह :सिरसिया स्थित चाणक्य पब्लिक स्कूल में मंगलवार को झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं गिरिडीह विधायक स्व. सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राहुल कुमार बर्मन ने स्व. सुदिव्य कुमार सोनू से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे एक कुशल जनप्रतिनिधि होने के साथ साथ सरल, सहृदय और समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व के धनी थे। उनके आकस्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
शोकसभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की। विद्यालय परिवार ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा— ॐ शांति।


