बसपा में बड़ी टूट, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा व विरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल

37a67999-5456-45f8-9a5f-fba0a5ef7cf0

बसपा में बड़ी टूट, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा व विरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल

मुख्यमंत्री के समक्ष थामा झामुमो का दामन

फोटो : पार्टी में शामिल करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

गढ़वा। बहुजन समाज पार्टी में बड़ी टूट हुई है। पलामू लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा एवं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के पूर्व प्रत्याशी सह चतरा के लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र साव सहित दो दर्जन से अधिक लोग बसपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। सभी ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से उक्त सहित गढ़वा से राजकुमार साव, अंबिका सिंह खरवार, जरही के पूर्व मुखिया यमुना प्रसाद रवि, समाजसेवी अजय साव, शैलेश धवन, बसपा के पूर्व जिला सचिव काशी राम चंद्र्रवंशी, पूर्व कोषाध्यक्ष अली हुसैन खान, प्रमोद चौधरी, राजकुमार चौधरी, लव कुमार चंद्रवंशी, पंचानंद विश्वकर्मा, विश्रामपुर से वरूण रजक, सुनील रजक, मंदीप कुमार सहित दो दर्जन से अधिक लोगों का नाम शामिल है। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में आप सभी का स्वागत है। झामुमो सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि झारखंड के लोगों के हक और सम्मान के लिए एक आंदोलन है। आपके समर्थन से यह संघर्ष और भी मजबूत होगा। हम सब साथ मिलकर झारखंड राज्य के विकास, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएंगे।
इन सभी को झामुमो में शामिल होने पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि इन सभी को झामुमो में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी। इनके कुशल नेतृत्व क्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। साथ ही गढ़वा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

You may have missed

सोने के चैन चुराने वाला व्यक्ति भेजा गया जेलपलामू,मेदिनीनगर, सहर थाना पुलिस, ने गुप्त सूचना के आधार पर सोने के चैन चुराने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया , सहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने प्रेस वार्ता कर बताया की एक व्यक्ति द्वारा सहर थाना में चैन चोरी होने का प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, जिसपे तुरन्त कारवाई करते हुए सहर थाना पुलिस चोर की खोज बिन करने में जुट गई, गुप्त सूचना के आधार पर, सहर के ही जेलहाता निवासी, शिव कुमार यादव के, पुत्र, कुलदीप यादव को सोने के चैन के साथ गिरफ्तार किया गया और,पूछताछ, के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया!

error code: 500 error code: 500