बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, सप्तमी से नवमी तक होंगे विविध कार्यक्रम
बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब में दुर्गापूजा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, सप्तमी से नवमी तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।
बरवाडीह रेलवे स्पोर्ट्स क्लब परिसर में श्री श्री दुर्गापूजा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर तैयारियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया।वहीं, स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सप्तमी के दिन कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं अष्टमी की रात जागरण का आयोजन किया जाएगा, जबकि नवमी के दिन डांडिया उत्सव आयोजित कर श्रद्धालुओं और महिलाओं के बीच उत्साह का माहौल बनाया जाएगा।
बैठक में महिला समिति की अध्यक्ष रेखा पाठक, उपाध्यक्ष निहारिका देवी, सचिव रतना सिंह, उपसचिव सरोज देवी, सक्रिय सदस्य गायत्री देवी, शर्मावती देवी, संजू कुमारी, कोमल कुमारी ,सुधा दुबे और नीलू कुमारी सहित पश्चिम जिला प्रसिद्ध संतोषी शेखर मौजूद रहीं।


