“बरवाडीह में विशेष वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट बाइक सवारों को दी गई कड़ी चेतावनी”
बरवाडी़ह:लातेहार पुलिस कप्तान के निर्देश पर रविवार को केड़ चौक बाजार हाट पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया,छिपादोहर थाना प्रभारी यकीन अंसारी के निर्देश पर थाना क्षेत्र के कई विभिन्न जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाई गई, जिसमें दोपहिया सहित अन्य वाहनों की गहन जांच की गई,जिसमें कई बाइक सवार बिना हेलमेट के पाए गए,छिपादोहर थाना एसआई शंकर दयाल सिंह ने ड्राइवर को कड़ी चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने के हिदायत दी,थाना प्रभारी ने काहे की किसी भी तरह का यातायात में लापरवाही करने वाले व्यक्तियों को कानूनी कार्रवाई की जाएगी,और सुरक्षा के मध्य नजर रखते हुए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगी,

