बरमसिया के श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में आज भव्य भंडारे का आयोजन, प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा का कार्यक्रम कल

0
04b61eaa-421a-4484-b7b1-1bdeea03ba55

बरमसिया के श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में आज भव्य भंडारे का आयोजन, प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा का कार्यक्रम कल

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह। बरमसिया स्थित श्री मृत्युंजय महादेव मंदिर में आयोजित श्री श्री 108 महारुद्र यज्ञ सह शिव परिवार व हनुमान प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर शनिवार को अंतिम दिन भव्य भंडारा का आयोजन किया गया.

मंदिर प्रांगण में आयोजित भंडारे में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा.

बताते चलें कि प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बीते 05 मार्च से महावीर महादेव मंदिर परिसर में लगातार धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता रहा. शनिवार को भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा का समापन हुआ.

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर 10 मार्च को भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में राम आयेंगे तो अंगना सजाऊंगी भजन गाने वाली प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा गिरिडीह आयेंगी.

वह प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित भजन संध्या में शामिल होंगी और अपनी सुरीली आवाज से भक्तों एवम श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *