चार घंटे में कटा दो लाख का चालान, ट्रैफिक SP ने की अपील
चार घंटे में कटा दो लाख का चालान, ट्रैफिक SP ने की अपील…
रांची: राजधानी रांची के ट्रैफिक SP सुमित कुमार अग्रवाल एक्टिव मोड में हैं। राजधानी की ट्रैफिक को स्मूथ करने के वास्ते अपने मातहत अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं। लोगों से ट्रैफिक के नियमों का हर हाल में पालन कराने को कहा गया है। वहीं, बिना परमिट टेम्पू, बिना रूट परमिट के ई-रिक्शा और बिना हेलमेट के दो पहिला वाहन चलाने वालों को चेताया गया है। साथ ही चार पहिया गाड़ियों में ब्लैक फिल्म लगाकर कॉलर तान कर घूमने वालों को भी शीशा से फिल्म हटाने को कहा गया है। जहां-तहां ठेला खोमचा लगाने वालों को भी हिदायत दी गई है। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को दिन के नौ बजे से 11 बजे तक और तीन बजे से शाम पांच बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले कुल 231 लोगों का चालान काटा गया। कुल एक लाख 98 हजार 950 रुपये का चालान काटा गया है।
