ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया, छात्रों ने पढ़ी प्रस्तावना और ली शपथ
लोहरदगा : 26 नवम्बर 2025, लोहरदगा ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल, एकागुड़ी (रियाडा के पीछे) में आज संविधान दिवस बड़े ही सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़कर की गई, जिसके माध्यम से बच्चों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल्यों की जानकारी दी गई।विद्यालय के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी,साफ-सफाई, जिम्मेदारी और अनुशासन जैसे मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा देश के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
सभी छात्रों द्वारा संविधान संशोधन और मूल्यों पर आधारित एक शांतिपूर्ण शपथ भी दिलाई गई, जिसमें संविधान का सम्मान करने, अपने अधिकारों को जानने, कर्तव्यों का पालन करने, तथा घर एवं आसपास की साफ-सफाई बनाए रखने का संकल्प लिया गया।स्कूल की प्रिंसिपल शोभा रानी साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को स्वीकार किया गया था और 26 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान तथा न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में शिक्षक सूरज साहू ने छात्रों को संविधान के महत्व, उसके उद्देश्यों, तथा इसमें दिए गए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तृत रूप से समझाया। उन्होंने बताया कि संविधान किस प्रकार हर नागरिक के जीवन को दिशा प्रदान करता है।ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों में संविधान के प्रति सम्मान, जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सफल रहा।

