बलीगढ़ से दो दर्जन कांवरियों का जत्था हुआ रवाना

0
f23c5614-ed54-474e-a7a6-4a0e3fee13e1

देवघर के लिए बलिगढ से दो दर्जन कावरियां का जत्था को मुखिया ने किया रवाना

 

सावन की दुसरी सोमवारी को क्षेत्र से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना होने लगे । केतार प्रखंड के बलिगढ पंचायत से बलिगढ, अंजनिया,खोन्हर,दासीपुर,चनवापर से सोमवार को बलिगढ कांवरिया संघ का जत्था बाबा की नगरी देवघर के लिए रवाना हुए। जाने से पहले कांवरियों ने बाबा डीहवार दर्शन कर मत्था टेका। फिर बोल बम के नारे के साथ बाबा नगरी को प्रस्थान हुए। इस दौरान दौरान पंचायत के मुखिया ललिता कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि मंनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने दो दर्जन कांवरिया संघ का जत्था को रवाना किया। मंनोरंजन प्रसाद गुप्ता ने कांवरिया संघ को रास्ते में जाते समय परेशानी न हो उसके लिए सहयोग भी किया। बाबा धाम के लिए रवाना होने वाले कांवरिया संघ के लोगों ने बताया कि केसरिया रंग का वस्त्र धारण कर बाबा को जलाभिषेक करने करने के लिए दो दर्जनों की संख्या में प्रस्थान कर रहे हैं। बाबा का जलाभिषेक करने के बाद आसपास के सभी धार्मिक स्थलों पर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद पुनः अपने घर वापस लौटेंगे। बाबा धाम जाने वालों में रमेश राम,सिकेन्द साह,सिनोद साह, योगेंद्र साह, अशोक साह, नागेन्द्र साह,बैजु साह, अशोक साह, मनोज साह,अजय कुमार,का नाम शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *