भारतीय संविधान सभी वर्गों के मार्ग है जहां से मंजिले तय होती है और भारत को जोड़ता है : अविनाश देव

भारतीय संविधान सभी वर्गों के मार्ग है जहां से मंजिले तय होती है और भारत को जोड़ता है : अविनाश देव

मेदिनीनगर। भिन्नताओं से भरा भारत वर्ण वर्ग व रियासत में बंटा हुआ विशाल जम्बूद्वीप था। यही कारण था कि समय समय पर आक्रांताओं ने यहां शासन किया। अंतिम शासन ब्रितानियों ने किया किंतु भारतीय क्रांतिकारियों के खून की कीमत पर भारत से संविधान सभा को हस्तांतरित कर वापस ब्रिटेन चले गए। संविधान सभा संविधान मसौदा की जवाबदेही डॉक्टर बी आर आंबेडकर को सौंपी। दो साल ग्यारह महीना अठारह दिन में देश भर से साढ़े सात हजार आर्टिकल पर बहस कर के दो सौ चौरासी हस्ताक्षर युक्त सदस्यों को 26 नवंबर 1949 को दुनिया का सबसे बड़ा संविधान भारत को चलाने के लिए सौंपे। उस दिन को हम भारतीय संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं।
सामाजिक न्याय परिषद पलामू,संविधान बचाव मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय संविधान महोत्सव का आयोजन किया गया जिसके बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। राजस्थान बाड़मेर से मुख्य वक्ता मान्यवर शासक ताराराम मेहना जी आए थे, संयुक्त रूप से संविधान निर्माता विश्वरत्न बाबा साहब डॉक्टर आंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए। पलामू प्रमंडल से संविधान महोत्सव में आए आम आवाम को संबोधित करते हमने कहा संविधान हमारा अभिमान है। हमारा संविधान सामाजिक न्याय और बराबरी का हक देता है। राजशाही को ध्वस्त कर लोकशाही को बहाल किया गया पाखंड अंधविश्वास एवं 26 जनवरी 1950 के पहले का कोई भी नियम कानून नहीं चलेगा। संविधान में वर्णित सभी कानून चलेगा शोषण विहीन समाज शिक्षा स्वास्थ्य निःशुल्क होंगे। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे सम्मानित जिंदगी मिलेगी और जनता की चुनी सरकार होगी। संविधान है तब लोकतंत्र है लोकतंत्र है तब हम हक हुकूक की बात करते हैं बोल पाते हैं। इसीलिए आज संविधान दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि संविधान को हर हाल में बचाना है। समता स्वतंत्रता बंधुता न्याय धर्म उपासना पंथ धर्मनिरपेक्षता के आजादी देता है। जय संविधान!जय भारत!
संविधान महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्यामदेव गुरुजी,सचिव प्रभा शंकर जी,कोषाध्यक्ष यशवंत पासवान जी एवं इनके पूरी टीम को शानदार जानदार और अनूठा महोत्सव कराने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आपने लोकतांत्रिक मूल्यों के हिफाजत में एक मिल का पत्थर गाड़ा है।