भाकपा की बदलाव यात्रा शुरू, चैनपुर में सफाई और तालाब अतिक्रमण का मुद्दा उठा
भाकपा ने किया निगम क्षेत्र के चैनपुर में बदलाव यात्रा की शुरुआत!
स्वच्छ भारत अभियान की मेदिनीनगर निगम में उड़ रही धज्जियां –रूचिर तिवारी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह डाल्टनगंज विस के पूर्व विधायक उम्मीदवार रूचिर कुमार तिवारी ने बदलाव यात्रा में मेदिनीनगर नगर निगम के चैनपुर बजाज क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ जहां पर लोगों ने नगर निगम के क्रियाकलापों पर प्रश्न खड़ा किया है स्थानीय लोगों से श्री तिवारी ने पाया कि निगम क्षेत्र के चैनपुर इलाका में सफाई नाम मात्र की होती है चैनपुर बाजार में हमेशा कचरा का अंबार लगा रहता है लेकिन सफाई गाड़ी कभी – कभार आती है वही नाली के सफाई नहीं होने से नाला जाम हो गया है। नाली के बदबू से लोगों का चलना मुश्किल हो गया वही चैनपुर के अंदर बड़ा तालाब का अतिक्रमण करने हेतु पूर्व जमींदार परिवार के लोग एवं उनके दलाल गीध दृष्टि जमाए हुए हैं जबकि निगम के द्वारा तालाब का माफी कराकर गहरीकरण एवं सुंदरीकरण करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय में चैनपुर निगम वासियो को पानी के किल्लत का सामना न करना पड़े। बदलाव यात्रा में चैनपुर के प्रभारी निरंजन कमलापुरी, किसान नेता रामराज तिवारी,पुनम उपाध्याय, सोनू अहमद सहित कई लोग थे।

