अशोक सिंघल जन्मशताब्दी वर्ष पर विहिप सालभर करेगा कार्यक्रम, पलामू से रांची जाएंगे सैकड़ों कार्यकर्ता
अशोक सिंहल जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विहिप के द्वारा पूरे वर्ष विश्वव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद पलामू का जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विशेष संपर्क प्रमुख पंकज जायसवाल और संचालन जिला मंत्री अमित तिवारी ने किया।बैठक में उपस्थित प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष और राम जन्मभूमि आंदोलन के मुख्य सूत्रधार अशोक सिंघल का जन्म शताब्दी वर्ष आज से शुरू हो रहा है। उनका जन्म 27 सितंबर 1926 को आगरा में हुआ था। शताब्दी वर्ष का आधिकारिक उद्घाटन नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि आज विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता अशोक सिंहल जी के प्रेरणादायी जीवन, दूरदर्शी चिंतन और राष्ट्र-समाज के प्रति योगदान का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे। शताब्दी वर्ष के दौरान हजारों विचार गोष्ठियां, सभाएं, प्रदर्शनियां और सेवा गतिविधियां प्रस्तावित हैं।
विश्व हिंदू परिषद, पलामू जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि झारखंड के राजधानी रांची में श्रद्धेय अशोक सिंघल जन्म शताब्दी समारोह कार्यक्रम आगामी 04 अक्टूबर 2026, रविवार को पूर्वाह्न 10.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सभागार धुर्वा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पलामू से विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। उन्होंने जिला और प्रखंड के अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्त्ताओं के साथ रांची चलने का अपील किया। उन्होंने आगे बताया कि सेवा, सामाजिक समरसता, हिन्दू सशक्तिकरण, वैदिक ज्ञान-विज्ञान के प्रचार-प्रसार, मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने, अवैध धर्मांतरण पर प्रतिबंध और घर वापसी जैसे विषयों पर वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम के अलावा अन्य आगामी कार्यक्रम जैसे दुर्गा अष्टमी, हित चिंतक अभियान, हुतात्मा दिवस और संगठन विस्तार आदि पर भी बैठक में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य दामोदर मिश्र, जिला मंत्री अमित तिवारी, सह मंत्री विवेक सिंह, सह मंत्री आनंद कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष राजीव गोयल, संगठन मंत्री संतोष प्रसाद यादव, बलोपासना प्रमुख विकाश कुमार कश्यप, विशेष संपर्क प्रमुख पंकज जायसवाल, जिला समरसता प्रमुख पप्पू लाठ, जिला बजरंग दल सह संयोजक हिमांशु पांडेय, हरि नगर प्रखंड से प्रखंड संयोजक विवेक दुबे, सह संयोजक रंजन कुमार, चैनपुर से पिंकू चौरसिया, नवा बाजार प्रखंड से रोहित कुमार, पड़वा प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहू, चैनपुर प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, जिला मठ मंदिर सह प्रमुख रितेश चंद्र, छतरपुर प्रखंड अध्यक्ष योगी बघेल, संयोजक बिट्टू जॉन, अनुराग नयन, नीलांबर पीतांबर पुर से प्रखंड उपाध्यक्ष सौरभ कुमार वर्मा, मंत्री रौशन कुमार मेहता, राजीव कुमार सिंह, आनंद कुमार शुक्ल, मुकेश प्रजापति, गुप्ता प्रसाद सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

