भाजपा पश्चिम बंगाल नेतृत्व ने सुनील पासवान को किया सम्मानित, संगठन में योगदान की सराहना

भाजपा पश्चिम बंगाल नेतृत्व ने सुनील पासवान को किया सम्मानित, संगठन में योगदान की सराहना

गिरिडीह :भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन के प्रति समर्पित कार्य और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में योगदान के लिए सुनील पासवान को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया है भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य एवं मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की ओर से जारी पत्र में सुनील पासवान के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए कहा गया है कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने तथा जनसंपर्क अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है पत्र में उल्लेख किया गया है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की सफलता के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत अहम रही है। संगठन ने सुनील पासवान के समर्पण, मेहनत और निरंतर प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी राज्य के विकास और संगठन को मजबूत बनाने में उनके सुझावों एवं योगदान की अपेक्षा जताई है इस सम्मान पर सुनील पासवान ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में उनके योगदान को जो सम्मान मिला है, वह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करने की प्रेरणा देगा।