अवैध खनन पर राजद का बड़ा हमला, खान निदेशक से की सख्त कार्रवाई की मांग:इरफ़ान आलम

अवैध खनन पर राजद का बड़ा हमला, खान निदेशक से की सख्त कार्रवाई की मांग:इरफ़ान आलम

कहा– करोड़ों के राजस्व का नुकसान उसरी जैसी नदियां खतरे में दोषियों पर एफआईआर दर्ज हो

गिरिडीह:राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गिरिडीह जिला अध्यक्ष मो. इरफान आलम ने जिले में बड़े पैमाने पर हो रहे कथित अवैध खनन को लेकर खान निदेशक रांची को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले कई महीनों से जिले के विभिन्न खनन क्षेत्रों में माफियाओं द्वारा खुलेआम अवैध खनन किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन को कई बार सूचना दिए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबार लगातार जारी है राजद जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अवैध खनन के कारण सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है वहीं उसरी जैसी नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है और आदिवासी एवं किसानों की जमीन भी प्रभावित हो रही है ज्ञापन के माध्यम से खान निदेशक से तीन प्रमुख मांगें की गई हैं। इसमें उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर अवैध खनन स्थलों की जांच कराने संबंधित पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर खनन में प्रयुक्त मशीनों एवं वाहनों को जब्त करने की मांग शामिल है मो. इरफान आलम ने कहा कि यह जनहित और पर्यावरण से जुड़ा गंभीर मामला है उन्होंने उम्मीद जताई कि खान विभाग इस पूरे मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगा