भाजपा नेता रवि प्रसाद बने सांसद प्रतिनिधि (मत्स्य विभाग), कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पलामू जिले के सतबरवा में BJP नेता रवि प्रसाद बने चतरा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि (मत्स्य विभाग)*

सतबरवा (पलामू) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता और सतबरवा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि प्रसाद को चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि (मत्स्य विभाग, पलामू) के रूप में नियुक्त किया गया है।

इस मौके पर उनके आवास पर बधाई एवं शुभकामनाओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रवि प्रसाद ने कहा
नई जिम्मेदारी संभालते हुए रवि प्रसाद ने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को दिलो-जान से निभाने का पूरा प्रयास करूंगा। सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम करूंगा तथा पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए मत्स्य विभाग से संबंधित हर कार्य में प्रतिष्ठा के साथ प्रयासरत रहूंगा।”

दिशा कमेटी सदस्य अवदेश सिंह चेरों का बयान
इस अवसर पर दिशा कमेटी के सदस्य आदेश सिंह चेरों ने रवि प्रसाद को बधाई देते हुए कहा, “रवि प्रसाद जी के पास भरपूर अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में मत्स्य विभाग की ओर से सभी कार्य निश्चित रूप से पूरे किए जाएंगे। मैं उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
उपस्थित प्रमुख नेता
कार्यक्रम में BJP के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। इनमें शामिल थे:

  • महेश सिंह (वरिष्ठ नेता)
  • वशिष्ठ कुमार (सांसद प्रतिनिधि)
  • विजय पाठक
  • मनोज भैया
  • अतुल बाबू (सतबरवा के समाजसेवी, गरीबों के मसीहा)
  • बिहार गुरुजी
  • संदीप कुमार (मंडल अध्यक्ष)
  • प्रभु प्रसाद
  • प्रेमचंद पांडे
  • विकास तिवारी

सभी ने रवि प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और पार्टी की मजबूती के लिए उनके योगदान की सराहना की।
विशेष टिप्पणी
रवि प्रसाद की इस नियुक्ति को स्थानीय BJP कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। मत्स्य विभाग से जुड़े किसानों एवं मछुआरों के हितों को मजबूती देने में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है।