भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना: किसानों के साथ कर रही धोखा

गढ़वा:–भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। विधानसभा चुनाव में झामुमो ने कहा था कि सत्ता आने पर किसानों से 32 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार 2400 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीद का घोषणा किया है । उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई हैं किसानों की समस्या से झामुमो सरकार को कोई मतलब नहीं रह गया है विधानसभा चुनाव में झामुमो ने तरह तरह से झुठा वादा कर सत्ता हासिल किया है जिसमें किसानो को भी झुठा वादा के जाल में झामुमो ने फंसाया है। चुनाव से पहले वोट लेने के लिए झामुमो ने जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि झामुमो ने विधानसभा चुनाव के पुर्व मंईया सम्मान योजना बिना शर्त सबको देने का वादा किया। लेकिन सत्ता मिलने पर तरह तरह का शर्त लगा दिया गया। जो झारखंड के महिलाओं के साथ भारी छलावा है। झारखंड की महिलाओं के साथ भारी धोखा किया गया है झामुमो सरकार सभी महिलाओं को मंईया सम्मान योजना के तहत समान रूप से वादा के अनुसार 2500 रुपए प्रतिमाह भत्ता देने का काम करे
उन्होंने कहा कि मंईया सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए भत्ता बिना भेदभाव सबको योजना का लाभ मिलना चाहीए। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार चुनाव पुर्व मुफ्त बिजली देने का वादा किया था लेकिन सत्ता में आते ही बिजली की कीमत में बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव दिया है जो जनता के साथ भारी धोखा है। मौके पर भाजपा नेता संजय जायसवाल नवीन जायसवाल अविनाश पासवान सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।