बीजेपी ने दिल्ली सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री केजरीवाल से मांगा इस्तीफा

0
93f8d0c54fe9ed3c1046cc1f9a53cdb82913956794c8f4e353aa854aaef7636b

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं, जिनमें राज्य यूनिट के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा और सांसद प्रवीण खंडेलवाल और बांसुरी स्वराज शामिल थे, उन लोगों ने बुधवार को दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में चल रही पानी की किल्लत को लेकर आप की दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

 

दिल्ली में विपक्षी पार्टी भाजपा पिछले कुछ दिनों से जल संकट को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन कर रही है। भगवा पार्टी ने दिल्ली में जल संकट के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोती बाग कॉलोनी में मार्च निकाला।

खंडेलवाल ने कहा, “दिल्ली में जल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 10 सालों में हर गर्मियों में यह समस्या आई है। सवाल यह है कि पिछले 10 सालों में दिल्ली सरकार ने इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की कोशिश क्यों नहीं की? इससे साफ है कि अरविंद केजरीवाल सरकार की किसी भी समस्या के समाधान में कोई दिलचस्पी नहीं है।”

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद बांसुरी स्वराज ने एन्ड्रूज गंज के इंदिरा कैंप इलाके में विरोध प्रदर्शन किया। सचदेवा ने दावा किया कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पूरा पानी यमुना नदी में छोड़ रहा है। लेकिन दिल्ली में प्रवेश करने के बाद यह पानी टैंकर माफिया चुरा लेते हैं क्योंकि सत्तारूढ़ आप के मंत्री और विधायक उनसे मिले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *