बंगाली युवा मंच का मेडिकल कैंप हुआ संपन्न

रांची:बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी परिसर में मेडिकल कैंप का आयोजन भगवान महावीर मणिपाल हॉस्पिटल के द्वारा लगाया गया , कार्यक्रम की शुरू में ढिशुम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन के फोटो पर माल्यार्पण कर मंच के सभी सदस्यों के साथ शिविर में आए सभी लोगों ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया, शिविर में करीब 70 लोगों ने ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर , बॉडी चेक अप , इ सी जी का जांच कराया , डॉक्टर शंकर नाथ द्वारा शिविर में आए लोगों को मेडिकल सलाह दी गई । मेडिकल टीम में आए हुए डॉक्टर शंकर नाथ का स्वागत मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने किया, शिविर में मंच के अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष के साथ मंच के सभी सदस्य उपस्थित रहे और देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष डॉ कमल बोस क्लब के सचिव प्रणब चौधरी की विशेष उपस्थिति रही