बड़े हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) को समय प्रातः 10:00 बजे भारतीय जनता पार्टी पॉंकी मंडल की ओर से “प्रभात फेरी – हर घर तिरंगा” कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित हुआ है
यह प्रभात फेरी भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर श्री राम जानकी मंदिर, भगत सिंह चौक होते हुए जननायक कर्पूरी चौक तक जाएगी, और पुनः भाजपा कार्यालय में समाप्त होगी।
इस आयोजन की अगुवाई पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र तिवारी जी द्वारा की जाएगी।
मंडल कमेटी, मंच, मोर्चा के सभी पदाधिकारीगण, भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता, एवं आमजन की गरिमामयी उपस्थिति अनिवार्य एवं अपेक्षित है।
आइए, हम सब मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और तिरंगे का सम्मान करें।

