अविनाश देव ने मिथिलेश ठाकुर से की मुलाकात, पलामू में झामुमो संगठन मजबूत करने पर चर्चा

अविनाश देव ने मिथिलेश ठाकुर से की मुलाकात, झामुमो संगठन की मजबूती पर चर्चा

मेदिनीनगर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के युवा नेता, झारखंड माटी कला बोर्ड के निवर्तमान सदस्य सह संत मरियम आवासीय विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने पूर्व मंत्री सह पार्टी के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर से गढ़वा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पलामू प्रमंडल में पार्टी संगठन की मजबूती और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई।

अविनाश देव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व के प्रति जनता का बढ़ता विश्वास और मिथिलेश ठाकुर की राजनीतिक सक्रियता से पलामू प्रमंडल के राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि कभी भाजपा का मजबूत गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में इंडिया गठबंधन ने अपनी स्थिति मजबूत की है।

उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क मजबूत करने पर जोर दिया। देव ने कहा कि आने वाले दिनों में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत है।

वहीं, मिथिलेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति सक्रिय रहने और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।