गिरिडीह में युवती की हत्या का खुलासा, डेढ़ लाख रुपये के विवाद में हत्या का आरोप; पति-पत्नी गिरफ्तार

गिरिडीह। चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर मिली युवती के श,व मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सरिया थाना क्षेत्र के कपिलो निवासी लक्ष्मी कुमारी की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस मामले में बंधखारो निवासी विनोद मंडल और उसकी पत्नी सविता देवी को हिरासत में लिया गया है।
एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल, सफेद बोरा और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 20 सितंबर 2026 को चिचाकी स्टेशन के पोल संख्या 335/31 के पास अज्ञात महिला का श,व मिला था। इसके बाद गोमो रेल थाना में यूडी कांड दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के लिए बगोदर थाना में कांड संख्या 205/26 दर्ज किया गया। एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने जांच के बाद हत्या का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, विनोद मंडल पिछले छह-सात वर्षों से लक्ष्मी कुमारी के संपर्क में था और उसकी पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद करता था।
पुलिस का दावा है कि आंध्र प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए लक्ष्मी ने विनोद से डेढ़ लाख रुपये मांगे थे। इसी विवाद में विनोद ने ह
त्या की योजना बनाई। 19 सितंबर को लक्ष्मी को बुलाकर एक सुनसान कमरे में ले जाया गया, जहां कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
आरोप है कि ह
त्या के बाद श,व को बोरे में भरकर चिचाकी रेलवे पटरी पर रख दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना जैसा दिखाया जा सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

You may have missed