अवैध उत्खनन कर बालू का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार छापामारी जारी

0
d5f993d9-2282-4c23-8f5d-14dd384dc786

अवैध उत्खनन कर बालू का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार छापामारी जारी

हुसैनाबाद, हैदरनगर: थाना क्षेत्र के पंसा गांव से अवैध बालू लेकर ट्रैक्टर के आने की गुप्त सूचना पर पुलिस ने हैदरनगर पंसा मुख्य पथ पर बुधवार की रात जब्त कर थाना लाया है। पुलिस के वाहन आते देख ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि कोयल व सोन नदी से अवैध तरीके से उत्खनन कर बालू का कारोबार करने वालों के विरुद्ध पुलिस की लगातार छापामारी जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के उत्पाद व बिक्री के अलावे अवैध बालू के व्यवसाय से जुड़े लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जब्त बालू लदे वाहन की सूचना जिला ख्नन पदाधिकारी को अग्रेतर कार्रवाई के लिये दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *