अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, ओजस्विनी नगर द्वारा किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया।

0
87a6b82f-451c-47e8-8709-15a0958da97e

अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ओजस्विनी नगर के द्वारा आज किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया

गिरिडीह:- अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ओजस्विनी नगर के द्वारा आज किरण पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण किया गया। जिसमे मुख्य रूप से अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष रविशंकर पांडेय एवं किरण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक सिंह मौजूद थे।
ओजश्वीनी की नगर अध्यक्ष मुस्कान साव ने बताया कि लगातार कटते पेड़ो से पर्यावरण पे बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। ऐसे समय मे वृक्ष को लगाना और उसे बचाना बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम में ओजस्विनी नगर मंत्री रूपश्री सिंह, सहित 6 सदस्य , अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष रितेश पांडेय, राष्ट्रीय बजरंग दल के मंत्री कुंदन केशरी सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *