अनाथ बेटियों का निःशुल्क शादी कराएगी जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन : महाकाल तिवारी
अनाथ बेटियों का निःशुल्क शादी कराएगी जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन : महाकाल तिवारी
गढ़वा। गढ़वा प्रखंड के खोनहर में आयोजित 21 बेटियों के सामूहिक विवाह समारोह को लेकर जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन के पदाधिकारी ने मेराल प्रखंड के विभिन्न गांव में जागरूकता अभियान चलाया। उसे दौरान प्रखंड के पढुआ, बंका, सिकनी, पतहरिया और राजबन्धा गांवों में फाउंडेशन के द्वारा बाल विवाह, भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा जैसे कुप्रथा के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया। उसे दौरान खोनहर मंदिर परिसर में 21 बेटियों के आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के बारे में भी लोगों को जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के सचिव रितेश तिवारी उर्फ महाकाल तिवारी ने कहा कि जिले के अनाथ बेटियों का शादी अब नहीं रुकेगा। अनाथ बेटियों के लिए जानकी विवाह फाउंडेशन 24 घंटे खड़ा है। उन्होंने कहा कि आपके आसपास की इलाके में जो भी अनाथ बेटी हो जिनकी शादी में किसी तरह की परेशानी होता हो। वैसे द फाउंडेशन के पदाधिकारी से संपर्क करें। फाउंडेशन उन्हें निशुल्क शादी करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि समाज में गलत भ्रांतियां के कारण आज बेटियों के जन्म के ठीक बाद ही हत्या कर दिया जा रहा है। जो समाज का सबसे बड़ा कुप्रथा है। उन्होंने कहा कि बेटियां आज देश की बड़े पदों पर बेहतर कार्य कर रही हैं। वे अपने परिवार के ही नहीं समाज और देश का नाम भी रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज में दहेज जैसी को प्रथम भी चल रहा है जिसके कारण कई बेटियां दहेज की आग में जल रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी ही वह प्रथा को खत्म करने के लिए जानकी सामूहिक विवाह फाउंडेशन आगे आया है। मौके पर फाउंडेशन के मीडिया सहयोगी अतुल धर दुबे, रानी सिंह, मुर्तुजा अंसारी, आर्यन मंसूरी, आकाश लोहार , प्रियांशु दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित है।

