अमही में कुकही नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली

0
5bee072d-8354-44eb-981e-4bab90ca8f1f

अमही में कुकही नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिली

 

हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि हुसैनाबाद हरिहरगंज की सभी महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों व पुल पुलिया का निर्माण कराया जा चुका है। कुछ पर कार्य चल रहा है। हुसैनाबाद के सुदूरवर्ती गांव अम्ही के समीप कुकही नदी पर पुल निर्माण कार्य की मांग लगातार ग्रामीणों के द्वारा की जा रही थी। ग्रामीण कार्य विभाग झारखंड सरकार ने इसे स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री सिंह ने कहा है कि वह लगातार क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं। जनता से उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा करना उनका दायित्व निभाने में जुटे है। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया वादा पूरा कर उन्हें सुविधाएं उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुकही नदी पर पुल निर्माण हो जाने से दर्जनों गांव के लोगों को लाभ होगा। विधायक  सिंह ने कहा कि बड़ी सड़कों के बाद अब गांव की छोटी छोटी सड़कों का निर्माण कराने की दिशा में वह आगे बढ़े हैं। ग्रामीण कार्य विभाग से हुसैनाबाद की पांच सड़कों को भी स्वीकृति दिलाई गई है। विधायक ने बताया कि जल्द ही निविदा निकलने के बाद सड़कों व पुल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही बचे हुए कार्यों को भी धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया है की वह निर्माण कार्यों पर नजर रखें, अगर निर्माण कार्यों में गड़बड़ी होती है तो तत्काल सूचना दें, कार्रवाई की जायेगी। निर्माण कार्यों में किसी के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। हर हाल में निर्माण करा रहे लोगों को गुणवत्ता का खयाल रखना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *