कौन हैं कीर स्टार्मर, म्यूजिक, फुटबॉल के शौकीन लेबर पार्टी के नेता बन सकते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

0
Untitled

ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को लेबर पार्टी ने 14 साल बाद ब्रिटेन की सत्ता से बाहर कर दिया है. ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी  ने बड़ी जीत हासिल की है. यूके में बहुमत के लिए 326 सीटें जीतना जरूरी होता है. अभी तक के रुझानों में लेबर पार्टी 400 के आंकड़े को छूती दिख रही है. मतलब कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने वाले हैं. नई सरकार और नए प्रधानमंत्री के आने से विदेश नीति पर भी असर होगा. भारत को लेकर भी इस बार रुख बदल सकता है.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव अभियान में कीर स्टार्मर ब्रिटिश भारतीयों के साथ भारत को भी लुभाने की कोशिश करते दिखे थे. स्टार्मर ने लेबर और भारत के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की बात कही और सरकार बनाने पर भारत के साथ एक मजबूत साझेदारी पर जोर दिया. वैसे तो लेबर पार्टी ने आजादी के दौरान भी भारत का समर्थन किया था, लेकिन बीच-बीच में पार्टी की पॉलिसी बदलती रहीं. 2019 में कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने पर लेबर पार्टी ने भारत की आलोचना भी की थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *