अम्बाखोरिया मुख्य सड़क पर बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल।

मेराल अम्बाखोरिया मुख्य सड़क पर बुधवार को डंडई ममता सेवा सदन के पास बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल। घायल की पहचान हासनदाग गांव निवासी चंद्रिका चौधरी उम्र लगभग 32 वर्ष पिता पोखन चौधरी के रूप में हुआ। जानकारी के अनुसार चंद्रिका चौधरी अपने गांव हासनदाग से डंडई की ओर टीवीएस लूना बाइक से जा रहा था इसी बीच ममता सेवा सदन के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा के लिए भेजा गया।