अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा आयोजित
आज अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला इकाई गिरिडीह के द्वारा शहीद सीताराम उपाध्याय पार्क में शोक सभा सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री एवं आदरणीय दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू जी को गिरिडीह जिला रजक परिवार की ओर से नम आँखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पापु रजक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का असमय निधन समाज और गिरिडीह के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप रजक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का कार्य किया। उनके निधन से हमने एक संवेदनशील जनप्रतिनिधि और जनसेवक को खो दिया है।
कोषाध्यक्ष प्रदीप रजक ने कहा कि दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू जी के सामाजिक सरोकार और जनहित के कार्य हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।
उपाध्यक्ष अनिल रजक ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। समाज के प्रति उनका अपनापन और सहयोग हमेशा याद रहेगा। उनकी स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी।
सभा में जिला अध्यक्ष पापु रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप रजक, कोषाध्यक्ष प्रदीप रजक, उपाध्यक्ष अनिल रजक, राकेश रजक, VBU कोषाध्यक्ष दीपक राज, गोपाल रजक, सोनू रजक, रवि रजक, राजू रजक, बबलू रजक, गोविन रजक, राजेंद्र रजक, अजय रजक, शंकर रजक, अंकित रजक सहित समस्त रजक परिवार उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

