छतरपुर में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 277 लोगों को मिला लाभ

0
69592aaa-f1f6-4ad3-833f-ba6aacbfe444

छतरपुर में आयोजित आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 277 लोगों को मिला लाभ

“आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आज छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड क्षेत्र में लगाए गए शिविर में 277 लोगों को
लाभ मिला। छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 के मान्देया पृथ्वी आहर के समीम शिविर का आयोजन किया गया।
नगर पंचायत छतरपुर के कार्यपालक पदाधिकारी विश्वजीत महतो ने बताया कि आयोजित शिविर में 277 से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड के मद्देनजर 120 जरूरतमंदों के बीच निशुल्क कंबल वितरण किया गया। साथ ही 64 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई।.वहीं राशन कार्ड से संबंधित 32 आवेदनों का निष्पादन कर लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। 16 व्यक्तियों को सर्जन पेंशन योजना का लाभ दिया गया। इसके अलावा जमीन संबंधित एक मामले निष्पादित किए गए, जो दाखिल खारिज से संबंधित था। 16 व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं उसके त्रुटियों में सुधार संबंधित आवेदन का निष्पादन किया गया। सात लोगों ने होल्डिंग टैक्स जमा किया। एक व्यक्ति को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ दिया गया। वहीं 20 लोगों को आवास योजना से लाभान्वित किया गया।

कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि 28 नवंबर 2023 को न्यू प्राथमिक विद्यालय हेसला के पास वार्ड संख्या 9 में निवास करने वाले लोगों के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस शिविर में भाग लेकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *