एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से मिशन 2024 में लगने का किया आह्वान

0
fbc123a0-83ee-4365-844b-934e84eb61bd

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ से मिशन 2024 में लगने का किया आह्वान

एनसीपी एनडीए गठबंधन का हिस्सा: कमलेश

2024 में नरेंद्र मोदी को लाना जरूरी: कमलेश

फोटो: बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष

 

एनसीपी कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 की तैयारी में जुटने का आह्वान कमलेश कुमार सिंह ने किया है। देवी धाम परिसर हैदरनगर में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को कहा कि पार्टी एनडीए का हिस्सा है। नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनना देश हित में आवश्यक है। उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यही वजह है की उन्होंने हेमंत सरकार से समर्थन वापस लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि चार वर्ष के दौरान हुसैनाबाद हरिहरगंज में जो विकास के कार्य हुए हैं, इससे जनता को अवगत कराने का काम कार्यकर्ता करें। उन्होंने इस दरम्यान बूथ कमेटियों को मजबूत करने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को बजबूत करने की जवाबदेही सभी की है। सभी को अपने दायित्वों को मजबूती के साथ निभाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की वह जात धर्म समुदाय से परे सभी को जोड़ने का प्रयास करे। चार वर्ष के इस कार्यकाल में कितना काम हुआ बताने का काम करें। उन्होंने कहा कि एनसीपी सम्पूर्ण राज्य में संगठन मजबूती की दिशा में काम कर रही है। कुछ लोकसभा व विधानसभा क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। उन लोकसभा व विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रमुख से विचार विमर्श कर प्रत्याशी उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि एनसीपी के कार्यकर्ता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। पलामू से निकली चिंगारी सम्पूर्ण झारखंड में नया सवेरा लाएगी। बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, हैदरनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह मोहमदगंज प्रखंड अध्यक्ष रूदा सिंह, हुसैनाबाद अनुमंडल विनय पासवान,युवा अध्यक्ष अभिषेक सिंह उर्फ हरी विमलेश सिंह, जियाजुद्दीन खान,विजय राम, वीरेंद्र साव , जे पी सिंह,प्रमोद पासवान,श्यामबिहारी पासवान,मुना राजवंशी,पप्पू सिंह, श्यामबिहारी मेहता, सज्जू खान, दुर्गा शर्मा,योगेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,अनूप सिंह,आलिम अंसारी, अभिषेक सिंह,साबित अली, रंजित मालाकार,बीरेंद्र सिंह,सुधीर सिंह,रविरंजन सिंह,विनय पासवान,भोला सिंह,शरवन सिंह, राम बालक, नसीम,अजीत सिंह,शिव प्रसाद राजवंशी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *