समाजसेवी, सेवादल और इंटक के पूर्व पलामू जिलाध्यक्ष, प्रभास दास गुप्ता उर्फ साधन दा का निधन

0
906e795d-e7b4-4086-ae13-862788f402c5

हमीदगंज वार्ड नंबर 12 मेदिनीनगर के मूल निवासी समाजसेवी, सेवादल और इंटक के पूर्व पलामू जिलाध्यक्ष, वर्तमान में बागीय दुर्गाबाड़ी के सचिव प्रभास दास गुप्ता उर्फ साधन दा का आज 65 वर्ष की उम्र मे निधन हो गया। पिछले कुछ महीने से वह बीमार इलाजरत थे बीती रात रिम्स रांची में उनका देहांत हो गया। भाइयों में सबसे बड़े स्व० साधन दा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। उनका पार्थिक शरीर दोपहर हमीदगंज स्थित घर पहुंचते ही उनके जानने पहचानने वाले लोग दर्शन कर श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे हैं। एडवोकेट शलभ सिंह विभाकर पांडे बैंक कर्मी कौशिक मलिक नितेश सिंह नेहरू युवा केंद्र के शैलेश कुमार सुबोध सिंह अमिताभ सिंह अरविन्द सिंह उर्फ झाना ब्रजेश गुप्ता देवेन्द्र गुप्ता गोरा दादा सिनटू कुमार शिवकुमार मिश्रा सनत चटर्जी पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह अजय कुमार लाल अजीत सिंह संजय कुमार उर्फ संजू मुन्ना सिंह आशीष दा प्रमोदानंद दा व अन्य लोगों ने स्व साधन दा के दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी लगातार समाज के विभिन्न वर्ग के लोग उनके घर पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। परिवार के कुछ प्रमुख सदस्य जो नौकरी व्यवसाय में बाहर रहते है रात तक सभी पहुंच रहे हैं उसके उपरांत सुबह हरिशचंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *