डायन का आरोप लगाकर महिला की ह*त्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

डायन का आरोप लगाकर महिला की ह*त्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बेटे की मौत के बाद परिवार ने 59 वर्षीय महिला को ठहराया जिम्मेदार, लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर उतारा मौत के घाट

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में डायन का आरोप लगाकर 59 वर्षीय महिला की ह*त्या के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवलाल मुर्मू (48 वर्ष) और उसकी पत्नी बड़की देवी (43 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 14 नवंबर की सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की है। मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू का बेटा कई दिनों से बीमार था और रांची के रिम्स में भर्ती था। इलाज के दौरान 13 नवंबर की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने महिला पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उसे निशाना बनाया।

आरोप है कि 14 नवंबर की सुबह मृतका के देवर और परिवार के अन्य सदस्यों ने लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 330/2026 के तहत हत्या और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

You may have missed