21.78 लाख की साइबर ठगी में गिरिडीह से आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस लेगी ट्रांजिट रिमांड पर

21.78 लाख की साइबर ठगी में गिरिडीह से आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस लेगी ट्रांजिट रिमांड पर

गिरिडीह। साइबर अपराध के खिलाफ गिरिडीह साइबर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पश्चिमी दिल्ली में 21.78 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के गपई निवासी सोनू वर्मा को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर साइबर इंस्पेक्टर रामेश्वर भगत के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोचा।

पुलिस पूछताछ में ठगी की रकम कोलकाता पहुंचने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पश्चिमी दिल्ली साइबर थाना में 21.78 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर ले जाने की तैयारी में जुटी है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

गिरिडीह में साइबर अपराध पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

You may have missed