गिरिडीह की बेटी सृजा रॉय ने राष्ट्रपति भवन में बढ़ाया झारखंड का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की सोहराय पेंटिंग
गिरिडीह की बेटी सृजा रॉय ने राष्ट्रपति भवन में बढ़ाया झारखंड का मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेंट की सोहराय पेंटिंग और पेंसिल पोर्ट्रेट
गिरिडीह के लिए गर्व और गौरव का पल सामने आया है। बाल दिवस के अवसर पर बद्री नारायण साहा डीएवी पब्लिक स्कूल, सिरसिया के विद्यार्थियों को देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली का भ्रमण करने का विशेष अवसर मिला।
इस दौरान विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा सृजा रॉय ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से सबका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने झारखंड की समृद्ध लोककला और संस्कृति को दर्शाती खूबसूरत पारंपरिक सोहराय पेंटिंग के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पेंसिल पोर्ट्रेट तैयार किया, जिसे राष्ट्रपति को भेंट किया गया।
सृजा की इस उपलब्धि ने न सिर्फ विद्यालय, बल्कि पूरे गिरिडीह जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी कला में झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और युवा प्रतिभा की शानदार झलक देखने को मिली।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग, सृजा रॉय और पूरे विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई।
गिरिडीह की बेटी पहुंची राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति को भेंट की खास तस्वीर!

