अमर शहीद अजय टुडू का 18वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
अमर शहीद अजय टुडू का 18वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया
पीरटांड़ में जुटे जनप्रतिनिधि, झामुमो नेता और सैकड़ों ग्रामीण, शहीद के संघर्षों को किया नमन
पीरटांड़ स्थित शहीद सिद्धू-कान्हू मध्य विद्यालय में रविवार को मरांग बुरू संस्थान के संस्थापक अमर शहीद अजय टुडू का 18वां शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने शहीद अजय टुडू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के दर्जा प्राप्त मंत्री फागु बेसरा, दिवंगत जननेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा, झामुमो गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, जिला सह सचिव दिलीप रजक,जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, महताब मिर्जा, पीरटांड़ प्रमुख सविता टुडू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बिरजू मरांडी, प्रखंड कोषाध्यक्ष अंबिका राय, महावीर मरांडी, बाबूराम हेम्ब्रम, भगवान किस्कु, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष नीलकंठ महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष शेखर महतो एवं अपर्णा देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
आदिवासी अधिकारों और जनसेवा के संघर्ष को किया याद
इस अवसर पर अमर शहीद अजय टुडू के जीवन, संघर्ष और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। उन्हें आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के लिए समर्पित व्यक्तित्व के रूप में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने और जनहित के लिए संघर्ष करने वाले शहीद अजय टुडू का जीवन आज भी लोगों को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद अजय टुडू के विचारों, संघर्षों और जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा ने उनके बलिदान को स्मरण करते हुए समाज के अधिकारों, सम्मान और विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

