मनिका में स्वर्णकार संघ की नई कमेटी गठित, अशोक सोनी बने अध्यक्ष और कौशल सोनी महामंत्री

मनिका में स्वर्णकार संघ की नई कमेट का गठन ।

मनिका- मनिका प्रखंड में स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संघ के सभी स्वर्णकार उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष उमेश सोनी की अध्यक्षता में जिला संगठन मंत्री सह चुनाव आयोजक समीर सोनी, जिला संरक्षक मंत्री गोपाल सोनी, जिला महामंत्री सह चुनाव प्रभारी अक्षय सोनी ने कमेटी का गठन किया। कमेटी में अशोक सोनी को अध्यक्ष, धीरज सोनी को कोषाध्यक्ष , महामंत्री पद के लिए कौशल सोनी को चुना गया । वहीं गोपाल सोनी , सुरेंद्र सोनी , रामचंद्र सोनी को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई ।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की एकजुटता बनाए रखने तथा स्वर्णकार समाज के हित में कार्य करने की बात कही। बैठक में जिला से आए पदाधिकारी संजय सोनी , गुप्तेश्वर सोनी , विक्रम सोनी के साथ साथ उज्जवल सोनी , अमन सोनी , मिशाल सोनी , एस कुमार सोनी , रितेश सोनी , चंदन सोनी , पंकज सोनी , नंदलाल सोनी , अविनाश सोनी अनिल सोनी आदि उपस्थित थे।