गिरिडीह में अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार ने मुआवजे की मांग की
गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के नावाडीह के पास अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौ,त हो गई। मृ,तक की पहचान करहरबरी पंचायत अंतर्गत नवाटांड़ निवासी अब्बास अंसारी (करीब 45 वर्ष) के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार मृ,तक घर के जलावन के लिए साइकिल पर कोयला लेकर जमुआ थाना क्षेत्र के घोरंजो में रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान नावाडीह के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि घटनास्थल पर ही उनकी मौ,त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और श,व को गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अब्बास अंसारी परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे और पूरे परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी असमय मौ,त से परिजन गहरे सदमे में हैं। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद मृ,तक के परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मृ,तक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मृ,तक परिवार का इकलौते कमाऊ सदस्य था और उसकी मौत से परिवार गंभीर आर्थिक संकट में आ गया है।
घटना की सूचना मिलने पर पचम्बा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए श,व को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

